Hina Khan की म्यूकोसाइटिस की जद्दोजहद: कैंसर के इलाज के बीच दर्दनाक अनुभव साझा किया
टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) की पर्सनल लाइफ में इस वक्त बहुत उतार-चढ़ाव है। वह ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं, जिसका खुलासा उन्होंने कुछ महीने पहले ही किया था। तभी से वह इसका इलाज करवा रही हैं। कीमोथेरेपी के चलते पहले उन्हें बालों ने परेशान किया और अब मुंह ने। एक्ट्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि अब वह खाना भी ढंग से नहीं खा पा रही हैं।
36 साल की हिना खान ने जब से कैंसर की जानकारी दी है, तभी से वह लगातार अपनी हेल्थ का एक-एक अपडेट शेयर कर रही हैं। वह कैसी हैं, उनका इलाज कैसा चल रहा है? वह सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट को लेकर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में, उन्होंने बताया कि कैंसर के इलाज के बीच उन्हें म्यूकोसाइटिस (Mucositis) हो गया है।
म्यूकोसाइटिस से परेशान हुईं हिना खान
दरअसल, कीमोथेरेपी की वजह से हिना खान को म्यूकोसाइटिस हो गया है। यह एक तरह का कीमोथेरेपी का साइड एफेक्ट है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए लोगों से यूजफुल रेमेडीज के बारे में पूछा है। हिना ने लिखा है, "कीमोथेरेपी का एक और साइड एफेक्ट म्यूकोसाइटिस। यूं तो मैं इसके इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह का पालन कर रही हूं। अगर आप में से कोई इससे गुजरा है या कोई उपयोगी उपाय जानता है। प्लीज सुझाव दें। जब आप खा नहीं पाते हैं तो यह वाकई मुश्किल होता है। इससे मुझे बहुत मदद मिलेगी।"
Hina khan
ये रिश्ता क्या कहलता है एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं। अभिनेत्री ने जब कीमोथेरेपी शुरू किया था, तब उनके शरीर पर दाग बन गए थे। फिर उन्होंने अपने बाल भी मुंडवा लिए थे, क्योंकि इलाज के दौरान बाल झड़ने से उन्हें बहुत तकलीफ हो रही थी और अब वह म्यूकोसाइटिस से जूझ रही हैं।
क्या होता है म्यूकोसाइटिस?
कीमोथेरेपी के बाद मरीज को म्यूकोसाइटिस हो जाता है। इससे मुंह में दर्द, छाले और सूजन समेत कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
राजद सुप्रीमो का पलटवार, कहा- सच अदालत में आएगा सामने
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत