ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025 को गौतम अदाणी ने किया संबोधित
भोपाल। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025 को संबोधित किया। इस मौके पर अडानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। यह कुशल नेतृत्व का ही कमाल है कि आज भारत ग्लोबल ट्रेंड के अनुसार नहीं चलाता है, बल्कि वह खुद ट्रेंड सेट कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ओर से शुरू किए गए मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों ने अर्थव्यवस्था को बहुत तेज गति दी है। अदाणी समूह के प्रमुख ने मध्य प्रदेश में दो लाख 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। अदाणी समूह यह भारी भरकम निवेश पंप स्टोरेज, सीमेंट, स्मार्ट मीटर, माइनिंग और थर्मल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में होगा। इस निवेश से प्रदेश में 2030 तक करीब सवा लाख रोजगार का सृजन होगा।
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में अदाणी ने कहा,
प्रधानमंत्री मोदी जी आपके कुशल नेतृत्व में भारत ने हमेशा के लिए अपने आप को बदल लिया है। आपने भारत को एक इसतरह के देश में बदल दिया है, जो पहले ग्लोबल ट्रेंड पर चलता था। लेकिन अब वहां उन्हें परिभाषित कर रहा है। उन्होंने कहा, आपकी ओर से शुरू की गईं मेक इन इंडिया,डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों ने हमारी अर्थव्यवस्था को गति देकर उन्हें आत्मनिर्भरता और नवाचार के युग में बदला है। आज से पहले भारत में इतना आत्मविश्वास कभी नहीं था और न ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को कभी इतना अधिक महत्व दिया जाता था। उन्होंने कहा कि जब कोई देश खुद पर भरोसा करता है, तभी दुनिया भी उस पर भरोसा करती है।
दिग्गज कारोबारी अदाणी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व कौशल और विकास को लेकर उनकी सोच का जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी आपके प्रशासन का ध्यान कारोबार लायक माहौल बनाने और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर है। इस प्रयास ने मध्य प्रदेश को देश में निवेश के लिए तैयार अग्रणी राज्यों में से एक बना दिया है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए राज्य का 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का सकल राज्य घरेलू उत्पाद आपके कारोबार समर्थक नीति और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल सड़क और पुल बनाना ही नहीं है, बल्कि यह असीम संभावनाओं के लिए रास्ता तैयार करना है। आप मध्य प्रदेश के लिए काम कर रहे हैं। इस काम में अदाणी ग्रुप आपके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया दी कि अदाणी ग्रुप ने प्रदेश में अब तक 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और कृषि व्यापार के क्षेत्र में किया है। उन्होंने बताया कि इससे 25 हजार रोजगार का सृजन हुआ है।
कारोबारी अडानी ने बताया कि इसके अतिरिक्त अदाणी समूह ग्रीन फिल्ड स्मार्ट सिटी के निर्माण, एयरपोर्ट प्रोजेक्ट और कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट पर मोहन सरकार से बातचीत कर रहा है। इन परियोजनाओं में अतिरिक्त एक लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।

“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट
बीजेपी की पश्चिम बंगाल यात्रा: सियासी उठापटक और चुनौतियों की कहानी
भारत भड़का: होर्मुज स्ट्रेट घटना पर 60 देशों की बैठक में कड़ा संदेश
राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द, दतिया विधायक अब नहीं रहेंगे कांग्रेस सदस्य
AAP में उठे सवाल: राघव चड्ढा की अलग रणनीति और डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने की वजह
‘सीता’ के रोल पर साई पल्लवी का नाम, रणबीर ने तोड़ी चुप्पी
एक अस्पताल से दूसरे तक दौड़, मरीजों की जान खतरे में
VDA का मास्टर प्लान: नई टाउनशिप से मिलेगा आधुनिक शहर
रीवा जिले के गुढ विधानसभा ग्राम पूर्वा पड़रिया मोड 10 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर, गांव में बिजली-पानी का संकट