विदेश मंत्री जयशंकर ने नुरतलु से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मंगलवार को कजाखस्तान पहुंचे। दो दिवसीय बैठक से पहले उन्होंने अस्ताना में कजाखस्तान के अपने समकक्ष मूरत नुरतलु से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मध्य एशिया के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि उन्हें नुरतलु से मिलकर खुशी हुई और दोनों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।उन्होंने कहा, 'आज अस्ताना में कजाखस्तान के डीपीएम और विदेश मंत्री मूरत नुरतलू से मिलकर खुशी हुई। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हमने रणनीतिक साझेदारी और विभिन्न क्षेत्रों में मध्य एशिया के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया।'जयशंकर तीन और चार जुलाई को एससीओ शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और व्यापार को बढ़ावा देने के तरीकों पर बात होने की उम्मीद है।एससीओ में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं और यह एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा समूह है जो सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है।

वाहन चालकों से जबरन वसूली की शिकायत पर कार्रवाई
महिला के साथ दुर्व्यवहार मामले में न्यायालय का कड़ा रुख
युद्ध विराम से इनकार का असर: क्रूड ऑयल फिर महंगा, दुनिया पर दबाव
IPL में इस बार नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, सादगी से होगी शुरुआत
शहर में निकली भव्य कलश यात्रा, शिव महापुराण कथा शुरू
स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर
नोटिस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
आम जनता को रोजमर्रा के कामों में हो रही परेशानी
मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर अंपायर सख्त नजर आए
आईपीएल की सफलता को लेकर अलग-अलग राय, बहस तेज