विशेष बच्चों ने फ़ायरलेस कुकिंग टेलेंट शो
———————————-
स्वादिष्ट स्वाद से बिखेरा अपनी प्रतिभा का जादू
———————————
इंदौर।विशेष बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ टीम बनाकर फ़ायरलेंस कुकिंग का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने कटोरी चाट, रोटी पिज़्ज़ा, मिलेट्स ब्रेड रोल और ऑयल-फ्री दहीबड़े जैसे स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार कर आश्चर्यचकित कर दिया।
संस्था अरुणाभ के प्रचार प्रमुख शैलेन्द्र महाजन ने बताया की विशेष बच्चों के लिये संचालित संस्थान इंस्टिट्यूट फॉर होलिस्टिक डॉवलपमेण्ट फ़ॉर द डिफरेंटली एबिल द्वारा ऑटिज़्म जागरूकता अभियान 'अन्हद-26' (ANHAD-26) के अंतर्गत होटल ओमनी रेसिडेंसी में एक अनूठे और प्रेरणादायक 'फ़ायरलेस कुकिंग टेलेंट शो ' का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करना और समाज में ऑटिज़्म के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था।
प्रतियोगिता में विशेष बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ टीम बनाकर फ़ायरलेस पाक कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतिभागियों ने कटोरी चाट, रोटी पिज़्ज़ा, मिलेट्स ब्रेड रोल और ऑयल-फ्री दहीबड़े जैसे स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार कर स्वाद और स्वादिष्ठ व्यंजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतिभागियों के हुनर को सुप्रसिद्ध शेफ सुश्री रेखा पंडित,होटल जार्डिन के चीफ शेफ श्री शेखर सोलंकी,तथा टीम इंडिया के खिलाड़ियों के न्यूटीशनिस्ट श्री दर्शन जैसे निर्णायक मंडल ने स्वाद परख कर निर्णय दिया।
मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ होटल मालिक संघ के अध्यक्ष सुमित सूरी,सीजीएसटी सहायक आयुक्त श्री आलोक जैन एलीगेंट ग्रुप की अध्यक्ष सुश्री शीतल जैन ने बच्चों के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।
अनहद-26' की संयोजक सुश्री ज्योति पारखी ने अतिथियों का स्वागत किया।
आभार आशीष कट्टी ने माना।


नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन
उज्जैन के खड़े हनुमान जी का रहस्य! हजारों प्रतिमाओं का अध्ययन कर चुके पुरातत्वविद भी हुए हैरान
सक्ती में 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, शिवराज सिंह चौहान और सीएम साय करेंगे शुभारंभ