फतेहपुर: शिकायतकर्ता समर्थकों ने अधिकारियों को किया सामना, लहराए हथियार
फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम के सामने ही खूनी संघर्ष हो गया. जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव में अधिकारियों की टीम भ्रष्टाचार की जांच कर ही रही थी कि तभी प्रधान और उसके समर्थकों आ पहुंचे | इस दौरान प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ता के बीच विवाद हो गया. इस विवाद में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं. फिलहाल शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से जांच पूरी करने की मांग की |
दरअसल, यह पूरा मामला सरकंडी गांव से सामने आया है. आरोप है कि एक दबंग प्रधान सरकंडी गांव दर्जनों असलहों के साथ पहुंचे. ग्राम प्रधान ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की | सरकंडी गांव में हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया. बताया यह भी गया कि सरकंडी प्रधान पति अपने समर्थकों के साथ मौके से भाग निकला |
शिकायतकर्ता ने प्रधान पर लगाया भ्रष्टाचार आरोप
वहीं, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया, "20 सालों से प्रधानी संतोष द्विवेदी के पास है. 20 वर्षों में लगभग 50 करोड़ का गबन किया हैं. पिछले पांच सालों में 5 करोड़ से अधिक का गबन हैं जिसकी शिकायत की थी." शिकायतकर्ता ने कहा, "आज PD मनरेगा, लेखाधिकारी और PWD के अधिकारी सहित जांच टीम सड़क, नाली और खारंजा के नाम पर भ्रष्टाचार की जांच के लिए पहुंचे थे | हालांकि, मारपीट में घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक इलाज में जुट गए है |
मामले में पुलिस ने क्या कहा?
वहीं इस घटना के संबंध में असोथर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि, असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का सामने आया है, इस मारपीट चार लोग घायल हुए हैं. थाना प्रभारी ने आगे कहा है कि मामले में जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी| पुलिस अधिकारी की तरफ से यह भी कहा गया कि जांच करने गए अधिकारियों ने फोर्स को बिना सूचना दिए जांच करने पहुंच गए |

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह