दिल्ली में फर्जी विंग कमांडर गिरफ्तार
नई दिल्ली । फर्जी विंग कमांडर बनकर पालम एयर फोर्स स्टेशन में घुसने की कोशिश कर रहे आरोपित को एयर फोर्स के जवानों ने पकड़ लिया। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान मलकागंज के विनायक चड्ढा के रूप में हुई है। वह सुरक्षा के पहले घेरे को पार कर दूसरे घेरे में पहुंच गया था। उसके पास से पांच फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली कैंट थाना पुलिस को बुधवार दोपहर को जानकारी मिली थी कि एयरफोर्स स्टेशन में घुसने की कोशिश कर रहे एक युवक को जवानों ने पकड़ा है। वह खुद को सेवानिवृत्त विंग कमांडर बता रहा था और सुरक्षा के पहले घेरे को पार कर दूसरे घेरे में घुसने की कोशिश कर रहा था। जवानों को उस पर शक हुआ तो उसके दस्तावेज चेक किए, जो फर्जी निकले। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह एयरफोर्स स्टेशन परिसर स्थित अस्पताल में इलाज कराना चाहता था। इसी वजह से उसने फर्जी पहचान पत्र बनवाया व उसी के आधार पर अंदर घुसने की कोशिश की। हालांकि पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि आरोपित सशस्त्र बलों के जाली दस्तावेज बनाकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल तो नहीं है। वह पहले कितनी बार ऐसे प्रतिबंधित क्षेत्रों में घुस चुका है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ