दीवार तोड़कर घर में घुसा हाथी....दो महिलाओं को कुचला
भुवनेश्वर । ओडिशा के भुवनेश्वर के लाईमुरा वन खंड के सिकुरसिंघा गांव में एक हाथी ने दो महिलाओं को कुचल दिया। मृतकों की पहचान सुरुबाली और खैरी के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक महिलाएं रात को अपने घर में सो रही थीं। तभी खाने की तलाश में एक हाथी घर की दीवार तोड़कर घर में घुस गया। हाथी को देखकर महिलाओं ने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन हाथी ने उनका पीछा कर उन्हें कुचलकर मार डाला।
इसके पहले पिछले साल दिसंबर में बरगढ़ जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो जंगली हाथियों ने दो युवकों को कुचलकर मार डाला था। उसी महीने खोरधा के टांगी ब्लॉक के जरीतापुर में जंगली हाथी ने दो अन्य युवकों को भी मारा था।

राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय