नशे में टल्ली बहनों ने होंडा सिटी में मारी टक्कर
नई दिल्ली । दिल्ली से पहले चोरी फिर सीना जोरी की एक घटना सामने आई है। दरअसल पटेल नगर इलाके में एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने एक होंडा सिटी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होंडा सिटी 90 डिग्री पर घूम गई और एक क्रेटा कार से टकरा गई।इसके बाद बलेनो कार मौके से फरार होने लगी। होंडा सिटी सवार युवक ने कार का पीछा शुरू किया। आगे पुलिस पिकेट लगी थी, जिससे बलेनो के फरार होने का रास्ता बंद हो गया। इसके बाद बलेनो कार से नशे में टल्ली दो लड़कियां बाहर निकलीं। कार के अंदर शराब की टूटी बोतलें पड़ी थीं। आरोप है कि लड़कियों ने खुद हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस के आने पर भी वह शांत नहीं हुईं। यही नहीं दोनों ने थाने के बाहर पहुंचकर भी खूब हंगामा। फिलहाल डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन का कहना है कि पटेल नगर पुलिस ने असुरक्षित तरीके से वाहन चलाकर दूसरों की जान खतरे में डालने का केस दर्ज किया है। होंडा सिटी सवार पीड़ित स्नेहिल सचदेवा (21) वेस्ट पटेल नगर इलाके में रहते हैं। बीबीए स्टूडेंट ने बताया, बुधवार रात करीब 11 बजे वह जिम से अपनी होंडा सिटी कार में घर लौट रहे थे। ईस्ट पटेल नगर पहुंचने पर दायीं ओर से आई तेज रफ्तार बलेनो ने जोरदार टक्कर मार दी। होंडा सिटी घूमकर सामने से आ रही क्रेटा से टकरा गई। बलेना कार चालक वहां से कार लेकर फरार होने लगे। स्नेहिल ने कार का पीछा किया। आगे कुछ दूरी पर ही बलेनो को बैरिकेडिंग की वजह से फरार होने का मौका नहीं मिला। स्नेहिल ने कार आगे लगा दी। कार में दो लड़कियां ही थीं। आरोप है कि दोनों नशे में थीं। अंदर शराब की बोतलें टूटी हुई थीं।लड़कियां बाहर निकलकर हंगामा करने लगीं। स्नेहिल ने पुलिस को कॉल कर दी।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा