महिला के पेट में मिले 9 भ्रूण, अल्ट्रासाउंड देखकर हैरान रह गए डॉक्टर
काहिरा।यहां एक महिला के पेट में डॉक्टरों को बच्चे नहीं बल्कि पूरा कुनबा ही पलता हुआ मिला। यह जानकारी रिपोर्ट में दी गई कि महिला गई तो रेगुलर चेकअप के लिए थी, लेकिन डॉक्टरों के लिए ये चेकअप किसी सदमे से कम नहीं था। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि जो उन्हें रिपोर्ट में दिखा, वो सच है।जब महिला की नियमित अल्ट्रासाउंड जांच की गई, तो डॉक्टरों ने सिर को चकरा देने वाला दृश्य देखा। न नॉर्मल प्रेग्नेंसी, न जुड़वा, न ट्रिपलेट बल्कि महिला की कोख में एक साथ नौ भ्रूण दिखाई दिए। ये कोई सामान्य घटना नहीं है कि इंसानी कोख में इतने बच्चे पलते हुए मिल जाएं। इस खबर ने पूरे मेडिकल समुदाय में चर्चा छेड़ दी है।
डॉक्टरों ने महिला का चेकअप किया और जैसे ही अल्ट्रासाउंड में भ्रूणों की संख्या सामने आई, वे दंग रह गए। इतना ही नहीं महिला के माता-पिता को भी यकीन नहीं हुआ। दरअसल यह मामला इतना दुर्लभ है कि कई डॉक्टरों ने इसे अपने करियर की सबसे असामान्य घटना बताया। स्त्रीरोग विशेषज्ञ वाइल अल-बन्नो ने कहा कि यह मेडिकल साइंस में मिलने वाले सबसे दुर्लभ मामलों में से एक है। उन्होंने बताया कि आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की मदद से भ्रूणों की संख्या कम की जा सकती है, ताकि मां की सेहत को कम खतरा हो और बाकी भ्रूणों का विकास बेहतर हो सके।विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति ओवरी को अत्यधिक उत्तेजित करने वाली दवाइयों के अनियंत्रित इस्तेमाल के कारण हो सकती है। ऐसी गर्भावस्था मां और बच्चों दोनों के लिए बेहद जोखिम भरी मानी जाती है। कभी-कभी महिला के शरीर में हाइपरओव्यूलेशन होता है यानि एक ही मासिक चक्र में कई अंडे रिलीज़ हो जाते हैं। ऐसा अक्सर किसी ट्रीटमेंट या दवाइयों के प्रभाव से होता है। इन दवाओं की वजह से 10–20 अंडे तक रिलीज हो सकते हैं, जिससे मल्टीपल एम्ब्रयो बन जाते हैं। इसके इलाज के तौर पर सेलेक्टिव फीटस रिडक्शन यानि कुछ भ्रूणों को हटाया जाता है, ताकि सुरक्षित डिलीवरी हो सके।

आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
दिल्ली के CP में शाम 6:30 बजे तक सब कुछ बंद, अचानक आदेश के पीछे क्या है वजह?
AI के दौर में ब्रश से बगावत, जंतर-मंतर पर छात्रों की रचनात्मक मुहिम चर्चा में
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम