नींबू के छिलके को न करें नजरअंदाज, सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद
नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन बी6, फोलेट, पोटेशियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन कई लोग इसके छिलके का उपयोग भी करते हैं.
नींबू के छिलके का उपयोग फेस मास्क बनाने, एयर फ्रेशनर के लिए किया जाता है. लेकिन वहीं कुछ लोग इसका सेवन करते हैं. दरअसल नींबू के छिलके सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में....
आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताया कि नींबू के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं. इसलिए यह इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है.
इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं. इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है. लेकिन इसे स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करवाना जरूरी है.
नींबू के छिलके का सेवन कई तरह से किया जा सकता है. इससे डिटॉक्स वाटर बना सकते हैं. इसके अलावा नींबू का अचार, उबला या कच्चा खाना सेहत के लिए सही होता है. नींबू को बिना छिले इसे सलाइज काटकर उसे रात भर पानी में भिगोकर अगले दिन उस पानी को पी सकते हैं.

28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात