आय से अधिक संपत्ति का मामला, जांच में चौंकाने वाले तथ्य
लखनऊ|वाणिज्य कर विभाग के सेवानिवृत्त एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। विजिलेंस जांच में उनके पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसके बाद विजिलेंस के कानपुर सेक्टर में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। केस की विवेचना राजपत्रित अधिकारी को दी गई है।
मूल रूप से चंदौली जिले के बम्हनियांव गांव के रहने वाले केशव लाल वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-34 में रहते हैं। 2017 में जब उनकी तैनाती कानपुर में थी, तब 19 अप्रैल को आयकर विभाग ने उनके आवास पर छापा मारा था। उस दौरान करीब 10 करोड़ रुपये नकद और 3 करोड़ रुपये की ज्वैलरी बरामद हुई थी। नोएडा स्थित घर के गद्दों, पूजा रूम और अलमारी से नोटों की गड्डियां मिली थी। यही नहीं बाथरूम के बंद पड़े फ्लश और बैडरूम से भी नोटों की गडि्यां मिली थीं। जांच के दौरान वह इसका ब्योरा नहीं दे सके।
इसके बाद मई 2017 में उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई थी और मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई थी। आगे की जांच में उनकी संपत्ति आय से कई गुना अधिक (100 करोड़ से अधिक) पाए जाने की पुष्टि हुई। विजिलेंस ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन की अनुमति मिलने के बाद अब उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पांच शहरों में मिलीं संपत्तियां
जांच में सामने आया कि केशव लाल के पास लखनऊ में दो, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद व नोएडा में एक-एक संपत्ति है। जिनकी कीमत करोड़ों में है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक