दिल्ली में आज आफत या राहत आईएमडी ने जारी की चेतावनी
नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी बादल तो कभी तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में आज तेज हवाएं चलेंगी। तापमान में बढ़ोतरी की आशंका है। मौसम विज्ञानियों ने लोगों से सतर्कता बरतने की सलाह दी है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। आज दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सोमवार को मौसम साफ रहेगा। उसके बाद 12 अप्रैल तक दिन के समय बादल छाए रहेंगे। इस बीच तापमान में बढ़ोतरी की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 रहने की संभावना है, जो मौसम के लिहाज से सामान्य है, लेकिन शनिवार की तुलना में रविवार को तापमान ज्यादा रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापामन 19 रहने का अनुमान है, जो मौसम के हिसाब से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है। शनिवार को आर्द्रता 46 फीसदी और 28 फीसदी रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक छह अप्रैल को दिन के समय तेज सतही हवाएं चली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 रीडिंग के साथ मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में