दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे दिव्यांगों की होगी पहचान
नई दिल्ली । शिक्षा निदेशालय राजधानी के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी दिव्यांग विद्यार्थियों की चिह्नित करने का कार्य करेगा ताकि उनको सभी जरूरी मदद और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। निदेशालय ने कहा कि स्थानीय प्राधिकारी दिव्यांग बच्चों की पहचान करने, उनकी विशेष जरूरतों का पता लगाने और इन जरूरतों को किस हद तक पूरा किया जा रहा है, इसके लिए हर पांच साल में स्कूल जाने वाले बच्चों का सर्वेक्षण करेंगे। निदेशालय ने निर्देश दिया कि जांच के लिए प्रशस्त जांच चेकलिस्ट का उपयोग करेंगे। निदेशालय ने कहा कि इस शैक्षणिक वर्ष के लिए स्कूल में कुल नामांकन में से कम से कम तीन प्रतिशत दिव्यांग छात्रों की पहचान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निदेशालय ने निर्देश दिया कि कक्षा शिक्षकों, विषय शिक्षकों, विशेष शिक्षा शिक्षकों के लिए प्रशस्त स्क्रीनिंग चेकलिस्ट और प्रशस्त मोबाइल एप के उपयोग पर अभिविन्यास कार्यक्रम प्रत्येक स्कूल में स्कूल के नियमित काम में बाधा डाले बिना आयोजित किया जाएगा। वहीं, सभी कक्षा, विषय व विशेष शिक्षा शिक्षकों के लिए अपने टेबलेट और मोबाइल में प्रशस्त मोबाइल एप डाउनलोड करना अनिवार्य है। स्क्रीनिंग के लिए संबंधित शिक्षकों द्वारा प्रशस्त मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा। वहीं, पहली से 11वीं तक सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग प्रशस्त एप के माध्यम से की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई