फरवरी में आएगा दिल्ली का बजट
नई दिल्ली । बजट की तैयारियों को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस बार दिल्ली का बजट फरवरी माह के मध्य या अंत तक आ जाएगा। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य प्रमुख मुद्दों पर विशेष फोकस किए जाने की उम्मीद है। केजरीवाल सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट की तैयारियां शुरू कर दी है। बजट की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रियों के साथ पहली बैठक की। इस अहम बैठक में उन्होंने दिल्ली की जनता की प्राथमिकताओं को लेकर मंत्रियों से विचार-विमर्श किया। उम्मीद है कि इस बार दिल्ली का बजट फरवरी माह के मध्य या अंत तक आ जाएगा। आगामी बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य प्रमुख मुद्दों पर विशेष फोकस किए जाने की उम्मीद है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी मंत्रियों को बजट की तैयारियां तेज करते हुए अपनी प्राथमिकताएं तय करने का निर्देश दिया है। अगले सप्ताह मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सभी मंत्रियों और अफसरों की बैठक होगी, जिसमें प्राथमिकताओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद बजट पर दिल्ली के सभी हितधारकों से भी सुझाव लिए जाएंगे और उनके सुझावों को शामिल भी किया जाएगा। यह बजट दिल्ली की जनता को कई बड़ी सौगात भी देने वाला होगा। जिससे दिल्लीवालों के जीवन में और खुशहाली आएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आगामी बजट को लेकर कैंप ऑफिस में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में दिल्ली की राजस्व मंत्री आतिशी, शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आगामी बजट को लेकर सभी मंत्रियों से गहन विचार-विमर्श किया, ताकि दिल्ली को और बेहतरीन व शानदार शहर बनाया जा सके। इस दौरान आगामी बजट कैसा हो, इस पर सीएम द्वारा सबकी राय ली गई। आगामी वित्तीय वर्ष में सरकार की क्या प्राथमिकताएं होनी चाहिए, इस गंभीर चर्चा हुई।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान