दिल्लीवालों को मिली ठंडक, बारिश से गिरी तापमान की पारा
नई दिल्ली में अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून के सितंबर में ही विदा लेने के बाद भी राजधानी और आसपास के इलाकों में दशहरे के दिन तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को चौंका दिया। यह बारिश मानसूनी नहीं बल्कि बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया से कारण हो रहा है।
कल राजधानी में हुई बारिश
सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही चलती रही और दोपहर के बाद बारिश ने दस्तक दी। शाम तक रुक-रुक कर होती बरसात ने सफदरजंग में 14 मिमी और पीतमपुरा में 20 मिमी का आंकड़ा छुआ। IMD ने कल सुबह कोई अलर्ट जारी नहीं किया था लेकिन बारिश तेज होते ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया।
अगले हफ्ते तक जारी रहेगी बारिश
यह पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों को प्रभावित करेगा, जिसमें दिल्ली भी शामिल है। यह सिस्टम अक्टूबर और सर्दियों में उत्तर भारत में गरज-चमक और बारिश लाता है। आईएमडी ने बताया कि 3 अक्टूबर तक बारिश और बादल छाए रहेंगे, जबकि 4 अक्टूबर को मौसम साफ रह सकता है। 5 से 7 अक्टूबर तक फिर से तेज बारिश की संभावना है।
हवा और प्रदूषण पर पड़ा असर
बारिश ने जहां दशहरे की रौनक पर थोड़ा असर डाला, वहीं राजधानी की हवा को राहत दी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई 123 दर्ज किया गया, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते प्रदूषण में और सुधार की उम्मीद है।
जल्द आएगी सर्दी की आहट
मौसम विभाग ने कहा है कि 4 से 8 अक्टूबर के बीच एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 8 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। 9 अक्टूबर से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे सर्दी की शुरुआत होगी।

बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
कल से दिल्ली-NCR में आएगा मौसम का यू-टर्न, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल
जानें कौन-कहां से लड़ेंगे: भाजपा की तीसरी सूची में 19 नाम शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ सेवा कर की अपने जन्मदिन की शुरूआत
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित