दिल्ली वालों ने तोड़े सर्दियों में बिजली खपत के सारे रिकॉर्ड
नई दिल्ली । राजधानी में सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर बिजली की मांग 5559 मेगावाट पहुंच गई। सदियों के मौसम में यह बिजली की अब तक की सर्वाधिक मांग है। इस बार सर्दियों में बिजली की सबसे अधिक मांग 5700 मेगावाट तक पहुंच सकती है। इससे पहले सर्दियों में बिजली की मांग का पिछला रेकॉर्ड छह जनवरी 2023 को बना था, जब बिजली की मांग 5526 मेगावाट पहुंच गई थी। इस साल जनवरी महीने में पिछले पांच दिनों में बिजली की मांग लगातार 5000 मेगावाट से ऊपर रही है। सिर्फ एक दिन यह 5000 मेगावाट से कुछ कम थी। बिजली की सबसे अधिक मांग एक जनवरी को 5134 मेगावाट थी, दो जनवरी को 4910 मेगावाट, तीन जनवरी को 5257 मेगावाट, चार जनवरी को 5241 मेगावाट और पांच जनवरी को यह 5559 मेगावाट रही। पिछले वर्षों के दौरान सर्दियों में सबसे अधिक मांग 2018-19 में 4457 मेगावाट थी, 2019-20 में 5343 मेगावाट, 2020-21 में 5021 मेगावाट, 2021-22 में 5104 मेगावाट और 2022-23 में यह 5526 मेगावाट रही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ