दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बदला नियम
नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के डीन प्रोफेसर बलराम पाणी ने एक कक्षा से दूसरी कक्षा में जाने के लिए पासिंग मार्क्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बात बलराम पाणी ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कही। बलराम पाणी ने कहा कि पासिंग मार्क्स 40 प्रतिशत ही है। जिस 63 प्रतिशत की बात हो रही है वह क्रेडिट्स की बात हो रही है। अब छात्र-छात्राओं को कुल 63 प्रतिशत क्रेडिट्स चाहिए होंगे। प्रोफेसर बलराम ने कहा कि प्रति वर्ष 44 क्रेडिट हैं , जिसमें से कम से कम प्रमोशन के लिए 28 क्रेडिट पास करने होंगे। क्रेडिट सिस्टम वेबसाइट पर दिया गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी का क्रेडिट सिस्टम एक स्मार्ट मूव है। पहले 50 प्रतिशत ऑफ टोटल कोर्स क्राइटेरिया था। दबाव को कम करने के लिए यह कदम उठाया है जिससे छात्र को आखरी साल तक पास करने के लिए बहुत सारे पेपर ना हों। बता दें कि ऐसी जानकारी दी गई है कि किसी भी छात्र को कोर्स के पहले साल से दूसरे साल में प्रमोशन लेने के लिए, पहले और दूसरे सेमेस्टर में कुल 50 प्रतिशत परीक्षाएं पास करनी होती थीं। छात्रों को प्रमोशन लेने के लिए 7 पेपर पास करने होते थे और कुल 22 क्रेडिट हासिल करने होते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब छात्र को 28 क्रेडिट हासिल करने होंगे।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
राजद सुप्रीमो का पलटवार, कहा- सच अदालत में आएगा सामने
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट