दिल्ली सीएम केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा पर बेइमानी का लगाया आरोप
नई दिल्ली । चंडीगढ़ मेयर चुनाव आज संपन्न हो चुके हैं जिसमें भाजपा ने इंडिया गठबंधन को हरा दिया और भाजपा के मनोज सोनकर चंडीगढ़ के नए मेयर बन चुके है। भाजपा की जीत के बाद आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली मेयर चुनाव में दिन दहाड़े बेइमानी होने का आरोप लगाया है। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा पर बेइमानी से जीतने का लगाते हुए कहा है अगर मेयर के चुनाव में ऐसा कर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। सीएम ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है। वहीं आम आदमी पार्टी की स्वाती मालवीय ने भी चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बेइमानी का आरोप लगाया और एक पोस्ट लिखी। जिसमें उन्होंने लिखा आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव में में इंडिया गठबंधन की जीत निश्चित थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा हार के डर से विपक्ष के 8 वोट कैंसिल कर दिये। ये कैसी बेशर्मी है। अगर याद हो तो इस देश में अभी भी लोकतंत्र है। छोटे से मेयर चुनाव को जीतने के लिए ऐसी गुंडागर्दी ?बता दें चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने कुल 16 वोट हासिल कर जीत हासिल की है वहीं इंडिया गठबंधन को 12 वोट कांग्रेस गठबंधन को मिले हैं। 8 वोट को खारिज किया गया है यानी महज कुल अधिक चार वोट से भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत हासिल की है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और आप ने मिलकर लड़ा था जिसमें इंडिया गठबंधन की हार हुई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में उनके अगर 8 वोट कैंसिल नहीं किए गए होते तो उनके इंडिया गठबंधन की ही जीत होती। अहम बात ये है पूरे आठ साल बाद चंडीगढ़ को नया मेयर मिला है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ