डीबी रियल्टी बड़ा फंड जुटाने की तैयारी में
मुंबई । रियल्टी सेक्टर की अग्रणी कंपनी डीबी रियल्टी बड़ा फंड जुटाने की तैयारी में है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी करीब 1500 से 2000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने की कोशिश कर रही है। फंड के लिए कंपनी क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों को शेयर जारी करने का प्लान कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मार्केट सेंटिमेंट के हिसाब से आने वाले कुछ हफ्तों में यह फंड जुटाया जा सकता है। कंपनी की इस योजना का शेयरों पर सकारात्मक असर दिख रहा है।
बता दें, उस समय परेशानी में आई जब कंपनी के प्रमोटर्स शाहिद बलवा और विनोद गोएनका का नाम 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में सामने आया था। तथ्यों के अभाव में दिसंबर 2017 में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें बरी कर दिया लेकिन इसका खामियाजा कंपनी को भुगतना पड़ा। लंबी कानूनी लड़ाई के चलते देरी से हुए प्रोजेक्ट्स और लेंडर्स के हाथ खींचने से कंपनी दबाव में आई। अब यह कालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को शेयर जारी कर पैसे जुटाने की कोशिश में है। इसकी जिम्मेदारी इनवेस्टमेंट बैंकों जेएम फाइनेंशियल और डीएएम कैपिटल को दी गई है।
1,544 करोड़ रुपये जुटाए, जिसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने में हुआ। इस बार भी जो फंड जुटाया जाएगा, उसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने में होगा। इसके अलावा नए और मौजूदा प्रोजेक्ट्स में निवेश किया जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ