रान्या राव केस को लेकर कांग्रेस सरकार मामले की सही जांच कराए :भाजपा
बेंगलुरु । कर्नाटक के भाजपा नेता सीटी रवि ने अभिनेत्री रान्या राव केस को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेता ने कहा कि मामले की सही से जांच होनी चाहिए, क्योंकि इसमें रोज नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि रान्या राव केस में कर्नाटक सरकार के कई मंत्रियों के नाम सामने आए हैं। आखिर इसके पीछे किसका हाथ है, इसका खुलासा होना चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा कि बिना जांच के किसी का भी नाम नहीं लेना चाहिए कि कौन आरोपी है या कौन इसके पीछे है। यह सब जांच होने पर सामने आ जाएगा।
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने भी रान्या राव से जुड़े तस्करी मामले पर कुछ सवाल उठा दिए है। उन्होंने पूछा कि दुबई से बेंगलुरु की अपनी 30 से 40 यात्राओं के दौरान उन्होंने भारत में कितना सोना तस्करी किया। विजयेंद्र ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी के बारे में कभी नहीं सुना है। एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की बेटी ने 30 से 40 बार दुबई की यात्रा की और जब भी वह बेंगलुरु में उतरी, तब कर्नाटक सरकार की ओर से शाही ट्रीटमेंट दिया गया।
भाजपा नेता ने कहा कि जब अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया, तब उसके पास से 14 करोड़ रुपये का सोना बरामद हुआ। बेंगलुरु और दुबई के बीच उसकी लगातार यात्राओं को देखते हुए, वह हमारे देश में कितना सोना ला सकती थी? कितना हवाला पैसा शामिल हो सकता है? इसके पीछे कौन से प्रभावशाली व्यक्ति हैं? मंत्रियों की संलिप्तता के आरोप हैं, और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले की व्यापक जांच कर रहा है।

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Q1 नतीजों से Nestle India को मिला बूस्ट, ₹959 करोड़ के मुनाफे के बाद चढ़ा शेयर
जंतर-मंतर विवाद पर वाराणसी में बढ़ा तनाव, सड़कों पर उतरे युवा; कैंपस में सुरक्षा कड़ी
रिश्तों का सबसे खौफनाक अंत! जिन बेटों के लिए की प्रार्थना, उन्हीं ने मां-बाप की ले ली जान