चीन की इंटीग्रिटी टेक्नोलाजी पर प्रतिबंध, अमेरिकी अधिकारियों ने लगाए गंभीर आरोप
अमेरिका ने शुक्रवार को चीन के इंटीग्रिटी टेक्नोलाजी ग्रुप के विरुद्ध नए साइबर सुरक्षा प्रतिबंध जारी किए। यह कंप्यूटर प्रोग्रा¨मग में शामिल कंपनी है।पश्चिम के अधिकारी पूर्व में कंपनी पर ''फ्लैक्स टाइफून'' नामक एक प्रमुख चीनी हैकिंग समूह की मदद करने का आरोप लगा चुके हैं।
पिछले वर्ष एक साइबर सुरक्षा सम्मेलन में एफबीआइ निदेशक क्रिस्टोफर रे ने कहा कि इंटीग्रिटी टेक्नोलाजी ने खुद को एक आइटी कंपनी के रूप में प्रदर्शित किया था, लेकिन इसने चीनी सुरक्षा एजेंसियों के लिए खुफिया जानकारी एकत्र की। उधर चीन ने 28 अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाते हुए नए निर्यात नियंत्रण उपायों की घोषणा की और उनमें से 10 को देश में व्यापार करने से रोक दिया है।
28 कंपनियों में मुख्य रूप से लाकहीड मार्टिन और उसकी पांच सहायक कंपनियां, जनरल डायनामिक्स और उसकी तीन सहायक कंपनियां, रेथियान की तीन सहायक कंपनियां, बोइंग की एक सहायक कंपनी और एक दर्जन से अधिक अन्य कंपनियां शामिल हैं।
चीनी साइबर हमलों को लेकर कही ये बात
इस बीच, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को ट्रेजरी विभाग के नेटवर्क पर चीनी साइबर हमलों के बारे में जानकारी दी गई है और वे जोखिम कम करने के लिए काम कर रहे हैं। इस महीने चीनी हैकरों ने ट्रेजरी विभाग के कंप्यूटर सुरक्षा गार्डरेल में सेंध लगाकर दस्तावेज चुरा लिए थे।


नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन
उज्जैन के खड़े हनुमान जी का रहस्य! हजारों प्रतिमाओं का अध्ययन कर चुके पुरातत्वविद भी हुए हैरान
सक्ती में 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, शिवराज सिंह चौहान और सीएम साय करेंगे शुभारंभ