उड़ान भरेगी बोइंग! चीन ने अमेरिका से व्यापारिक सहमति के बाद विमान डिलीवरी से प्रतिबंध हटाया
चीन ने अमेरिका में बने बोइंग विमानों की डिलीवरी पर लगा बैन हटा लिया है। यह फैसला अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध (trade war) को थामने के लिए हुई हालिया सहमति के बाद लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों ने सोमवार को भारी टैरिफ को कम करने और अगले 90 दिनों के लिए व्यापार युद्ध पर ब्रेक लगाने पर सहमति जताई है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बीजिंग के अधिकारियों ने इस हफ्ते देश की एयरलाइनों और सरकारी एजेंसियों को सूचित करना शुरू कर दिया है कि अब अमेरिका में बने विमानों की डिलीवरी फिर से शुरू की जा सकती है।
यह फैसला दो सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हालांकि, बोइंग ने इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है और चीन का नागरिक उड्डयन प्रशासन (CAAC) भी अभी तक इस पर प्रतिक्रिया नहीं दे पाया है।
गौरतलब है कि अप्रैल में बोइंग ने बताया था कि चीन के कई ग्राहकों ने टैरिफ के चलते नए विमानों की डिलीवरी लेने से इनकार कर दिया था, और कंपनी इन विमानों को अन्य ग्राहकों को बेचने पर विचार कर रही थी।
अमेरिका-चीन में सहमति, 90 दिनों तक नहीं लगेगा 115% टैरिफ
अमेरिका और चीन ने व्यापारिक तनाव को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दोनों देशों ने आगामी 90 दिनों तक एक-दूसरे पर कोई नया आयात शुल्क (टैरिफ) नहीं लगाने का फैसला किया है। साथ ही, पहले से लागू टैरिफ को भी कम करने की दिशा में काम करने पर सहमति बनी है।
इस बारे में जानकारी देते हुए अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने सोमवार को बताया, “चीन के साथ 90 दिनों के टैरिफ विराम पर सहमति हो गई है। इसके तहत मौजूदा टैरिफ को भी कम करने की योजना है।”
उन्होंने कहा कि यह फैसला अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक बातचीत को आगे बढ़ाने में मदद करेगा और आपसी संबंधों में सुधार का रास्ता खोलेगा।
फैसले के तहत अमेरिका, चीन से आने वाले उत्पादों पर टैरिफ को 145% से घटाकर 30% करेगा, जबकि चीन, अमेरिकी उत्पादों पर लगने वाला शुल्क 125% से घटाकर 10% करेगा। इसे दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव में अस्थायी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
बेसेंट ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सकारात्मक रही और वार्ता के दौरान एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक रवैया देखने को मिला।


शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा