ठिठुरन भरी ठंड का दौर जारी, दिल्ली में कई इलाकों में कोल्ड डे वाले हालात
बुधवार को भी राजधानी में ठिठुरन भरी ठंड बनी रही। कई इलाकों में कोल्ड डे वाले हालात भी बने रहे। दोपहर बाद हल्की धूप खिली, मगर राहत उससे भी नहीं मिली। आने वाले कई दिनों में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, आज गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
ठिठुरन का दौर जारी
दिल्ली में पिछले कई दिनों से ठिठुरन बनी हुई है। बुधवार सुबह भी मौसम का मिजाज खासा ठंडा रहा। दिल्ली का न्यूनतम तापमान तो सामान्य रहा लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। दिन के समय हल्की धूप निकलने के बावजूद मौसम में ठंडक बनी रही।
मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा था वहीं बुधवार को 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जहां यह 19.5 दर्ज किया गया था।
तापमान में लगातार गिरावट
वहीं बुधवार को 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 97 से 60 प्रतिशत दर्ज किया गया। मंगलवार आधी रात के बाद कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार को मुंगेशपुर दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा जहां अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।
जगह-जगह कोहरे की चादर
कोहरे के चलते बुधवार देर रात से देर शाम तक करीब 122 उड़ानें विलंबित रही। इनमें से तकरीबन डेढ़ दर्जन उड़ानों को छोड़ दें तो अधिकांश में आधे से डेढ़ घंटे का विलंब रहा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रियाद की उड़ान नई दिल्ली से 11 घंटे की देरी से रवाना हुई।
उड़ानों में हुई देरी
रियाद से नई दिल्ली आने वाली उड़ान भी 10 घंटे विलंब से पहुंची। इसी तरह जेद्दा के लिए नई दिल्ली से उड़ान की प्रस्थान में करीब सात घंटे की देरी हुई। ढाका से नई दिल्ली की उड़ान करीब चार घंटे की विलंब से पहुंची। घरेलू उड़ानों में वाराणसी की उड़ान छह घंटे, श्रीनगर की उड़ान चार घंटे व लखनऊ की उड़ान करीब पांच घंटे विलंब से रवाना हुई। इसी तरह वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी सहित लंबी दूरी की 100 से अधिक ट्रेनें घंटों विलंब से दिल्ली पहुंची। इस कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा।
बृहस्पतिवार सुबह भी कोहरा
मौसम विभाग ने बताया है कि बृहस्पतिवार सुबह मध्यम से घना कोहरा होगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री जबकि न्यूनतम सात डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय मध्यम से गंभीर श्रेणी का कोहरा रहने की संभावना है। इसका असर रेल एवं हवाई यातायत पर भी देखने को मिलेगा।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके