कड़ाके की ठंड के चलते स्कूल टाइमिंग में हुआ बदलाव
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सोमवार से सभी स्कूलों को खोलने का आदेश आज जारी कर दिया। सरकार द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के सभी छात्र 15 जनवरी (सोमवार) से अपने संबंधित स्कूलों में वापस कक्षाओं में शामिल होंगे। इसमें नर्सरी, केजी और प्राइमरी कक्षाएं भी शामिल हैं।
हालांकि नोटिस में कहा गया है कि मौजूदा कोहरे की स्थिति को देखते हुए एहतियात बरतना आवश्यक है। कोई भी स्कूल (डबल शिफ्ट स्कूल सहित) सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं होगा और शाम 5 बजे से बाद कक्षाएं नहीं होंगी। यह नियम अगले आदेश तक जारी रहेगा।
बीते हफ्ते ही स्कूलों का बढ़ाया गया था अवकाश
बता दें, कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को 12 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया था। शिक्षा निदेशालय ने परिपत्र जारी करते हुए कहा कि सभी स्कूलों में 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके पहले स्कूलों का शीतकालीन अवकाश छह जनवरी को समाप्त हो रहा था।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा