ईद पर सेलेब्स ने फैंस को दी मुबारकबाद, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
ईद के इस खास मौके पर बॉलीवुड के सिलेब्रिटी और टीवी कलाकारों ने बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर ईद मुबारक लिखा। साथ ही कुछ सेलेब्स ने ईद मनाते हुए तस्वीरें भी शेयर की। आइए देखते हैं सेलेब्स के लिए इस साल की ईद कितनी खास रही।
आर माधवन
आर माधवन फिलहाल धुरंधर 2 की वजह से चर्चाओं में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सभी लोगों को बधाई दी है।
मलाइका अरोड़ा
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सबको ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईद मुबारक की एक फोटो शेयर की, जिसमें सबकी खुशहाली की कामना की गई है।
जीशान कादरी
एक्टर जीशान कादरी ने भी अपने परिवार के साथ ईन मनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा, 'ईद खुशियां मनाने और दिल खोलकर हंसने का दिन है। यह दिन अल्लाह का शुक्र अदा करने का है, उनकी उन तमाम नेमतों के लिए जो उन्होंने हम पर बरसाई हैं। ईद मुबारक'
जन्नत जुबैर
एक्ट्रेस जन्नत जुबैर, जो बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं, उन्होंने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ईद की मुबारकबाद दी है।
अली गोनी
टीवी एक्टर अली गोनी ने भी एक फोटो शेयर कर सभी को ईद की बधाई दी है।
हिना खान
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने फैंस को ईद अल-फितर की शुभकामनाएं दी हैं। हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चांद की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ हिना ने लिखा, 'चांद मुबारक'।
आयशा खान
'धुरंधर' के गाने 'शरारत' से पॉपुलर होने वालीं आयशा खान ने भी अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खाने की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ आयशा ने लिखा, 'चांद रात मुबारक।'
इसके साथ एक्ट्रेस धनाश्री और सुनीता अहूजा समेत कई कलाकारों ने ईद की शुभकामनाएं दी हैं।
आज के दिन देश-दुनिया में ईद मनाई जा रही है। इसी के साथ सेलेब्स भी अपने करीबियों के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं और सभी को ईद की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
दिल्ली के CP में शाम 6:30 बजे तक सब कुछ बंद, अचानक आदेश के पीछे क्या है वजह?
AI के दौर में ब्रश से बगावत, जंतर-मंतर पर छात्रों की रचनात्मक मुहिम चर्चा में
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम