लावारिस मिठाई खाने से मौत का मामला, छिंदवाड़ा में सनसनी
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में इन दिनों लावारिस मिठाई लोगों के लिए काल बनकर सामने आ रही है. इसे खाने से अबतक तीन लोगों की जान जा चुकी है और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस घटना की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
क्या है लावारिस मिठाई का पूरा मामला?
दरअसल, मामला छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ऑफिस के पास का है. यहां एक चाय के ठेले के पास साफ-सुथरा थैला रखा हुआ था. इस थैले में कच्ची सब्जी और मिठाई रखी हुई थी. PHE विभाग के चौकीदार दसरु यदुवंशी ने थैला खोलकर डिब्बे से मिठाई निकाली और खा ली. जब वह घर पहुंचा, तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. चौकीदार को उल्टियां आने लगीं, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान 11 जनवरी को दसरु यदुवंशी की मौत हो गई।
जिसने खायी मिठाई उसकी बिगड़ी तबीयत
लावारिस मिठाई जिसने भी खायी, उसकी तबीयत बिगड़ी. 10 जनवरी को चाय का ठेला लगाने वाले मुकेश कथूरिया की पत्नी संतोषी कथूरिया मिठाई और सब्जी वाला थैला घर ले गई. मिठाई परिवार के सदस्यों को खिला दी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई. इस वजह से संतोषी के ससुर सुंदरलाल कथूरिया (72 साल) की 13 जनवरी को मौत हो गई. इसके अलावा संतोषी और मुकेश की बेटी खुशबू की तबीयत बिगड़ने पर उसे नागपुर रेफर किया गया. जहां उसकी इलाज के दौरान 14 जनवरी को मौत हो गई. वहीं, कथूरिया परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है. हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मिठाई का सैंपल जांच के लिए भेजा गया
छिंदवाड़ा के एडिशनल पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने लावारिस मिठाई खाने से तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पहले इसे फूड प्वॉइजनिंग का मामला माना जा रहा था. अब इसे अन्य संभावनाओं के साथ जोड़कर देखा जा रहा है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद कोई निष्कर्ष सामने आएगा. मिठाई के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
डॉ दर्शनी प्रिय ने दिया बताया भारतीय ज्ञान परंपरा को अर्वाचीन
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे