एक्सप्रेसवे पर बस में भिड़ी कार, दो की मौत, तीन महिलाएं गंभीर
उन्नाव । यूपी के उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें कोइलिया खेड़ा गांव के पास सुबह करीब पांच बजे आगरा से लखनऊ जा रही मथुरा डिपो की बस सड़क घेर कर खड़ी थी। तभी दिल्ली से लौट रहे कार सवार समाने खड़ी बस में कार पीछे से भीड़ गए। हादसे में कार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे में लखनऊ के थाना दुबग्गा के सकरौली निवासी लुकमान (40), दुर्गागंज निवासी मारूफ (45), परिवार की ही शबीना पत्नी लईक (35), रूही (30) और मेहर जहां पत्नी आसिद अली उम्र (60) घायल हो गए। सभी कार सवार बीमार मेहर जहां को दवा लेने दिल्ली गए थे। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने सभी घायलों को सीएचसी औरास पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने कार चालक लुकमान और मारूफ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शबीना, रूही और मेहर जहां को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?