आपसी सहमति से संबंध बनाने के बाद नहीं लगा सकते दुष्कर्म का आरोप
नई दिल्ली । आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध से जुड़े दुष्कर्म मामले में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने को लेकर दायर याचिका का निपटारा करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि जब महिला आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाने का निर्णय लेती है और इसके परिणामों को जानती हो तो उसे गलत धारणा पर आधारित सहमति नहीं कहा जा सकता। न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता की पीठ ने कहा कि जब तक कोई स्पष्ट सुबूत न हो तब तक सहमति को गलत धारणा पर आधारित कहना उचित नहीं है। सहमति को लेकर किया गया वादा तत्काल प्रासंगिक होना चाहिए और इसका महिला के यौन कृत्य में शामिल होने के निर्णय से सीधा संबंध होना चाहिए। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि शिकायतकर्ता और उसने अदालत की कार्यवाही के दौरान ही आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली और वो दोनों खुशी-खुशी रह रहे हैं। शिकायतकर्ता ने अदालत को बताया कि वह गलत धारणा के तहत दर्ज की गई प्राथमिकी के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहती थी क्योंकि परिवार के विरोध के कारण आरोपित की ओर से विवाह के लिए अनिच्छा थी। शिकायतकर्ता ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि आरोपित ने विवाह के बहाने उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में ऐसा करने में असमर्थता जताई।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में