आज होगी साय कैबिनेट की बैठक, किसानों को मिल सकती हैं राहत की सौगातें
Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 18 जून को राज्य कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्यमंत्री निवास पर सुबह 10 बजे से होने वाली इस बैठक में राज्य हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रदेश में अतिशेष धान का निपटारा अभी तक नहीं हो सका है।
माना जा रहा है कि बैठक में मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सिफारिशों के आधार पर धान बेचने की कीमत तय हो सकती है। इसके अलावा बैठक में खाद-बीज की कमी को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में पांच दिन के कामकाज को समाप्त कर पुरानी व्यवस्था लागू करने पर भी चर्चा हो सकी है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में विचार करने के भी संकेत दिए थे।
बता दें कि कैबिनेट की यह बैठक किसानों के लिए भी अहम मानी जा रही है। राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही खेती-किसानी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में खाद, बीज और सिंचाई सुविधा से जुड़ी कई योजनाओं और सब्सिडी पर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। यह फैसला खासतौर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को राहत देने वाला हो सकता है।
14 जुलाई से मानसून सत्र प्रारम्भ
छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सत्र की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। मानसून सेशन पांच दिनों का होगा जिसका अवसान 18 जुलाई को होगा।

राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल की पेशी, जज के सामने देंगे अपनी दलील