कैब चालक की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या
शास्त्री पार्क इलाके में एक कैब चालक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त जौहर अब्बास के रूप में हुई है। हमलावरों ने चाकू से उसके माथे, कलाई, सीने और शरीर के अन्य हिस्से में आधा दर्जन से अधिक वार किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक के पास से सारा सामान मिला है। आशंका है कि उसकी रंजिश में उनकी हत्या की गई है।पीड़ित जौहर अब्बास (28) परिवार समेत बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क में रहते थे। वह पेशे से कैब चालक थे और अविवाहित थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 11.50 शास्त्री पार्क के सर्विस रोड पर स्थित कम्युनिटी हॉल के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक लहूलुहान हालत में मिला। उसके शरीर पर आधा दर्जन से अधिक चाकू के घाव थे। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल पर छानबीन कर साक्ष्य हासिल किए। मृतक के पास से मोबाइल नकदी और अन्य दस्तावेज मिले। इनके जरिए उनकी पहचान हुई। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की है। जिसके जरिए पुलिस को आशंका है कि किसी परिचित ने ही जौहर की हत्या की है। पुलिस फुटेज से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी