बसपा ने कानपुर-बुंदेलखंड की इन दो सीटों पर झोंकी ताकत
कानपुर। बहुजन समाज पार्टी ने कानपुर और अकबरपुर दोनों सीटों में पूरी ताकत झोंक दी है। अपनी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा सीट को पांच सेक्टरों में बांटकर पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं। इस हिसाब से प्रत्येक जोन के प्रभारी समेत सेक्टर और बूथ के पदाधिकारी घर-घर दस्तक देकर अपना बूथ मजबूत कर रहे हैं।
बसपा के जिलाध्यक्ष राज कुमार कप्तान ने बताया कि कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में पांच-पांच विधानसभा सीटें आती हैं। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में चार विधानसभा सीटें कानपुर नगर की हैं, जबकि कानपुर देहात की रनियां विधानसभा सीट आती है।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया है, जिसमें पांच से छह सेक्टर पड़ रहे हैं। एक सेक्टर में 12 पदाधिकारी हैं, जबकि एक सेक्टर में 10 बूथ और प्रत्येक में पांच पदाधिकारी हैं। इस हिसाब से एक जोन में 62 पदाधिकारी हैं, जो बसपा की नीतियों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं। उन्हें प्रत्याशी के साथ भी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक जोन में किए जा रहे कार्यों की नियमित रिपोर्ट जिलाध्यक्ष व मंडल कोआर्डिनेटर के माध्यम से बसपा सुप्रीमो को भेजी जा रही है।
अनुभव के साथ युवा जोश का मिल रहा फायदा
बसपा के जिला प्रभारी पंकज जगत ने बताया कि इस बार की टीम में अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं को भी तवज्जो दी गई है। क्षेत्र में कार्य करने के दौरान इसका फायदा भी मिल रहा है। उत्साहित युवा अपने मुद्दे आसानी से जनता के बीच पहुंचा रहे हैं। संगठन में सर्वसमाज की भागीदारी होने से सभी तक अपनी बात आसानी से पहुंचाई जा रही है।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान