भाजपा ने भेजा मानहानि का नोटिस 15 दिन के अंदर देना होगा जवाब
नई दिल्ली । दिल्ली की मंत्री आतिशी अपने एक बयान के चलते मुश्किल में फंस गई हैं। उन्हें भाजपा ने मानहानि का नोटिस भेजा है। दरअसल उन्होंने भाजपा पर दिल्ली में ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया था। इस नोटिस को लेकर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भाजपा पर झूठे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह आरोप लगाया था कि उनके एक नजदीकी के माध्यम से उन्हें भाजपा में शामिल नहीं होने पर गिरफ्तारी की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा था कि उनके साथ ही सौरभ भारद्वाज, राघव चड्डा एवं दुर्गेश पाठक की गिरफ्तारी की जाएगी। भाजपा ने उनसे इस आरोप के साक्ष्य देने को कहा था। उन्होंने कोई साक्ष्य नहीं दिया। इस तरह के झूठे आरोप से भाजपा व कार्यकर्ताओं की राजनीतिक सामाजिक छवि धूमिल होती है, इसलिए मंगलवार रात मानहानि का नोटिस आतिशी को देकर आरोप वापस लेकर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। नोटिस पार्टी के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दिया गया है। आतिशी द्वारा तुरंत माफी ना मांगने पर पर भाजपा उनके विरुद्ध मानहानि का मुकदमा करेगी।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में