भाजपा ने नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया
नई दिल्ली ।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने नागेंद्रन के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन और भाजपा विधायक एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने भी उनके नाम का समर्थन किया। नागेंद्रन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने नागेंद्रन को बधाई देते हुए कहा, हमें अपने लक्ष्य और मार्ग का भलीभांति ज्ञान है। हम 2026 के आगामी चुनावों में सबसे मजबूत एनडीए गठबंधन के साथ तमिलनाडु से डीएमके को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।
नैनार नागेंद्रन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अन्नाद्रमुक से की थी। वे तमिलनाडु के तिरुनेलवेली क्षेत्र में एक प्रभावशाली और लोकप्रिय नेता रहे हैं। 2001 में वे पहली बार विधायक बने और जे. जयललिता के करीबी माने जाते थे। नैनार नागेंद्र थेवर समुदाय से आते हैं। उनका जमीनी पकड़ और प्रशासनिक अनुभव उन्हें दक्षिण तमिलनाडु में एक मजबूत नेता बनाता है।
2017 में नागेंद्रन ने भाजपा का दामन थामा और तब से पार्टी के विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 2021 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने तिरुनेलवेली से जीत दर्ज की। 2024 के लोकसभा चुनावों में भी वे भाजपा के उम्मीदवार रहे।
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने 2026 के विधानसभा चुनावों में अन्नाद्रमुक और उनकी पार्टी के गठबंधन के बारे में विश्वास व्यक्त किया।नागेंद्रन ने गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा, तमिलनाडु में एक बड़ा बदलाव हो रहा है।” उन्होंने कहा, “हमारे गठबंधन की आलोचना की कोई जरूरत नहीं है। हमने द्रमुक गठबंधन की आलोचना नहीं की है।”

अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
बवाना हेलमेट फैक्ट्री में आग का तांडव, मलबे से मिला एक शव
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ