संगम विहार में बाइक राइडर की चाकू से हत्या, आरोपी फरार
संगम विहार इलाके में रविवार शाम एक युवक को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मारा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हालत में युवक एक घर के पास गिर गया। घर के मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान लकी उर्फ पवन के रूप में हुई है। पवन परिवार के साथ संगम विहार में रहते थे। वह रैपिडो बाइक चलाने का काम करते थे। लकी पर हत्या सहित कई गंभीर धारा में केस दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक चार अगस्त की शाम एक युवक को चाकू मारने की पीसीआर कॉल मिली। खबर मिलते ही संगम विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक युवक घायल अवस्था में मिला, जिसे पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि चार लोग एक युवक के पीछे दौड़ रहे है। पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान कर ली। साथ ही फुटेज में दिखाई दिया कि आरोपी लकी का पीछा कर रहे हैं और वह घायल अवस्था में अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ रहा है। आरोपियों के हाथ में चाकू था और उन्होंने लकी को पकड़ कर उस पर ताबड़तोड़ वार किए। सूत्रों के अनुसार लकी के शरीर पर 20 से ज्यादा चाकू के निशान मिले हैं।
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद