उज्जैन संभाग में पुलिस की बड़ी सफलता, नीमच में मादक पदार्थ का नाश किया गया
MP News: उज्जैन संभाग के सात जिलों से जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट करने की कार्रवाई नीमच में की गई. बता दें कि विनष्टीकरण की कार्रवाई गाइडलाइन के तहत संपन्न कराई जाती है. डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 480 प्रकरणों में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए थे. सरकार की तरफ से 10 से 25 जनवरी के बीच विनष्टीकरण की स्वीकृति मिल गई थी. आईपीएस अधिकारी की मौजूदगी में 778 क्विंटल डोडा चूरा, 1.79 क्विंटल अफीम, 8.6 क्विंटल गांजा, 2.28 किलोग्राम स्मैक, 7.75 किलोग्राम चरस, 1.778 किलोग्राम एमडी ड्रग्स को जमीन में दफनाया गया.
डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कीमत करोड़ों रुपये में है. मादक पदार्थों के विनष्टीकरण की कार्रवाई एक साल में एक बार की जाती है. अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाती है. अभियान के दौरान ड्रग्स की खेप बरामद होती है. जब्त किए गए मादक पदार्थों जमीन में प्रक्रिया के तहत दफनाया जाता है. विनष्टीकरण की कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न कराई जाती है.
करोड़ों रुपये का मादक पदार्थ जमीन में दफन
केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार की बनाई गाइडलाइन का विनष्टीकरण के दौरान पालन किया जाता है. रतलाम रेंज के नीमच में मादक पदार्थों को नष्ट किया गया. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की देखरेख में कार्रवाई को अंजाम दिया गया. बता दें कि मालवा का मंदसौर ,नीमच और रतलाम अफीम की खेती के लिए कुख्यात है. अफीक उत्पादन के कारण तस्करी से जुड़े मामले भी आए दिन सामने आते रहते हैं. मादक पदार्थ उज्जैन संभाग के नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, देवास और शाजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त किए गए थे.

ICU ब्लॉग के बाद उठे सवालों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बोले- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं
3 अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, संभल हिंसा रिपोर्ट पर रहेगी नजर
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रची गई साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से बचा हादसा
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा
निशातपुरा स्टेशन का सपना हुआ साकार, तीन ट्रेनों के संचालन से होगी शुरुआत
NEET पेपर लीक पर सरकार का रुख स्पष्ट, संसद में चर्चा को तैयार; पीएम मोदी का बड़ा बयान
गुरफतेह ने छात्र आंदोलन के समर्थन में उठाई आवाज, बोले- फिल्मों से ज्यादा इस मुद्दे पर बात हो
उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CJP प्रदर्शन मामले में 9 FIR दर्ज
नीता अंबानी और रोहित शर्मा ने बढ़ाया एमआई लंदन का उत्साह, फैंस संग बिताया खास समय