ज्वाइंट ऑपरेशन में बड़ी सफलता, टॉप नक्सल लीडर्स की घेराबंदी
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले के कररेगुट्टा के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने 3 दिन पहले सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में से एक शुरू किया था। तलाशी अभियान और मुठभेड़ जारी है।
जानकारी के मुताबिक, कररेगुट्टा की पहाड़ियों पर रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। नक्सली लीडर हिड़मा, देवा समेत कई बड़े नक्सली लीडर्स की मौजूदगी की सूचना पर ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया गया। पिछले 72 घंटे से भी अधिक समय से पहाड़ी को जवानों ने चारों ओर से घेर रखा है।
कुछ दिन पहले नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर इस इलाके में बड़ी संख्या में आईईडी लगाए जाने की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को पहाड़ी में ना आने की जानकारी दी थी। पहाड़ियों में सैकड़ों सीरियल आईईडी लगे होने की सूचना है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा से यह इलाका लगा हुआ है।
ऑपरेशन में डीआरजी बस्तर फाइटर कोबरा सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के जवान शामिल हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ऑपरेशन का पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। एडीजी विवेकानंद सिन्हा सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजी पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
करोड़ों के बजट पर CAG का शिकंजा, अप्रयुक्त राशि को लेकर उठे सवाल
बर्खास्तगी के अगले दिन जेल पहुंचा संविदा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में