भारतीय किसान संघ करेगा मंत्रालय का घेराव
भोपाल । भारतीय किसान संघ 5 फरवरी को राजधानी भोपाल में वल्लभ भवन का घेराव करेगा। भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भोपाल में धरना प्रदर्शन होगा। किसान संघ ने गेहूं का भाव 2700 रुपए क्विंटल और धान का भाव 3100 रुपए क्विंटल की मांग, किसानों पर दर्ज झूठे केस वापस लेने, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ऑनलाइन रिकॉर्ड, नक्शा सुधारने आदि मांग शामिल है। धरना प्रदर्शन के बाद वल्लभ भवन का घेराव किया जाएगा। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है तो बीजेपी ने भी पलटवार किया है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि- कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के साथ हो रही नाइंसाफी की बात लगातार उठा रही है। अब तो संघ से जुड़ा संगठन भी कह रहा कि किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। धान, गेहूं का सही समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि- भारतीय किसान संघ राष्ट्रवादी संगठन है। राष्ट्रवादी किसानों के बीच काम करता है। किसानों की बात सरकार तक पहुंचाना संगठन का काम है। सरकार भी किसानों के मामलों को लेकर सजग है। किसानों की समस्याओं का लगातार समाधान किया जा रहा है।

ICU ब्लॉग के बाद उठे सवालों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बोले- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं
3 अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, संभल हिंसा रिपोर्ट पर रहेगी नजर
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रची गई साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से बचा हादसा
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा
निशातपुरा स्टेशन का सपना हुआ साकार, तीन ट्रेनों के संचालन से होगी शुरुआत
NEET पेपर लीक पर सरकार का रुख स्पष्ट, संसद में चर्चा को तैयार; पीएम मोदी का बड़ा बयान
गुरफतेह ने छात्र आंदोलन के समर्थन में उठाई आवाज, बोले- फिल्मों से ज्यादा इस मुद्दे पर बात हो
उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CJP प्रदर्शन मामले में 9 FIR दर्ज
विवाद बढ़ने पर बृज भूषण की सफाई, बोले- आहत भावनाओं के लिए क्षमाप्रार्थी हूं