'भाबीजी घर पर हैं' फेम सौम्या टंडन हुई अस्पताल में भर्ती
'भाबीजी घर पर हैं' फेम गोरी मेम उर्फ सौम्या टंडन ने इस सीरियल से हर घर में खास पहचान बनाई। सौम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। साथ ही अभिनेत्री ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उनकी सेहत पहले से ठीक हो रही है और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। आइये आपको दिखाते हैं उनका वायरल पोस्ट।
सौम्या का पोस्ट
सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। दरअसल, सौम्या ने हॉस्पिटल के बेड से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई दिखाई दे रही है। उनका इलाज चल रहा है। सैम्या ने कैप्शन में लिखा, ''तस्वीरें हमेशा सुंदर नहीं होतीं और जिंदगी हमेशा मुस्कुराती नहीं रहती है। रिकवरी हो रही है और जल्द ही फिट हो जाऊंगी। आपकी शुभकामनाओं के लिए पहले से ही धन्यवाद।''
फैंस हुए परेशान
सौम्या के इस पोस्ट के बाद से ही उनके फैंस लगातार उनकी सेहत को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनका हालचाल पूछ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''ओह प्लीज अपना ध्यान रखें मैम और मेरी दुआ है कि आप जल्दी ठीक हो जाए।'' एक और फैन ने लिखा, ''क्या हुआ आपको गोरी मेम'' एक और फैन ने लिखा, ''आप गायत्री मंत्र पढ़ो जल्दी ठीक हो जाओगी।''
सौम्या का करियर
सौम्या ने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मॉडलिंग के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' से सौम्या को काफी फेम मिला। सौम्या ने शाहीद कपूर-करीना कपूर स्टारर फिल्म 'जब वी मेट' में बेहतरीन अभिनय से सभी का दिल जीता। इसके बाद सौम्या ने 'वेलकम टू पंजाब' (पंजाबी फिल्म) में भी काम किया। टीवी सीरियल की बात करे तो सौम्या ने 'ऐसा देस है मेरा' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में लाजवाब अभिनय किया। सौम्या ने 2016 में बॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह को 10 साल डेट करने के बाद उनसे शादी की थी। सौम्या ने 2018 में बेटे को जन्म दिया।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके