बिना डिग्री दिल्ली के अस्पताल में बना डॉक्टर
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल में खुद को डॉक्टर बताने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह बिना डिग्री और बिना पढ़ाई के फर्जी डॉक्टर बनकर दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज करने के लिए पहुंच गया। बुधवार को पुलिस ने बताया कि वह नीट अभ्यर्थी है, वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहा था और पिछले साल परीक्षा भी थी। हालांकि, वह नीट की परीक्षा में सफल नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, बुराड़ी के रहने वाले आशुतोष त्रिपाठी (24) को जब मंगलवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पकड़ा गया तो वह स्टेथोस्कोप पहने हुआ था और अपने बैग में डॉक्टर का कोट लेकर जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ निवासी (सर्जरी विभाग) राहुल धमीजा द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 170 (एक लोक सेवक का रूप धारण करना) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने कहा कि जब अस्पताल अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ की, तो उसने पहले खुद को एक डॉक्टर और बाद में एक मेडिकल छात्र बताया। पूछताछ के दौरान, उसने पुलिस को बताया कि वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहा था और पिछले साल परीक्षा दी थी लेकिन सफल नहीं हो सका। उसने बताया गया कि उसके एक दोस्त ने उसे अस्पताल में मिलने के लिए बुलाया था लेकिन उसके दावों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ