बांगों थाना ने खंड स्तरीय सजग कोरबा के तहत कार्यक्रम किया आयोजित
कोरबा कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व नेहा वर्मा, कटघोरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में सजग कोरबा अभियान में साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, महिला सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है, जिसमे बड़ी संख्या मे महिलाये हिस्सा ले रही हैं और अपने अपने ग्राम पंचायतों मे मादक द्रव्य पदार्थ की बिक्री कों लेकर प्रतिबंधित कर रही है। पोड़ी-उपरोड़ा विकास खंड के 114 पंचायत की मितानिनो ने सजग कोरबा कार्यक्रम मे भाग लिया जिसमे बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया ने साइबर क्रांइम, महिला सुरक्षा, यातायात नियम, नशा मुक्ति जैसे विभिन्न गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से महिलाओ कों जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता कि आरती कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया उसके बाद कुछ मितानिनो ने गीत प्रस्तुत की, वही बच्चों ने भी सुंदर स्वागत गीत मे नृत्य कर अतिथि व महिलाओ का स्वागत किया। अतिथि के रूप जनपद अध्यक्ष संतोषी पेंन्द्रो, बीएमओ दीपक सिंह, अकबरअली, यातायात प्रभारी मालिक राम जांगड़े, मोरगा चौकी प्रभारी भीम सेन यादव बांगो पुलिस स्टॉफ व मोरगा पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।
बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया ने महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस ऐप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं उसके बारे में भी लोगों को बताया एवं समझाया गया। कोरबा पुलिस द्वारा द्वारा मैत्री व्हाट्सअप हेल्पलाइन नंबर 9479282100 को महिलाओं के लिए जारी किया गया है, इस विषय पर महिलाओ कों बताया कहा कि इस नंबर मे किसी भी समय महिलाये अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं जिसमे जल्द से जल्द समस्या का समाधान भी किया जायेगा।
कार्यक्रम सम्बोधन के बाद सभी महिलायें पोड़ी उपरोड़ा मे रैली निकाली, नारा लगाते हुए सभी कों जागरूक किया गया। कहा कि नशा नाश कि जड़ है वही परिवारिक परिस्थिति मे लोगो कों आर्थिक चुनौतीयों का भी सामना करना पड़ता है। इस लिए कोरबा जिले मे सजग कोरबा के तहत वृहद रूप से हर कोने मे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में