बलूच लिबरेशन आर्मी ने मंगोचर शहर पर किया कब्जा
बलूचिस्तान । भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बलूचिस्तान के कलात जिले के मंगोचर शहर को अपने कब्जे में ले लिया है। बीएलए के सशस्त्र विंग ने सरकारी इमारतों पर नियंत्रण कर लिया है। कुछ सैन्य व सरकारी अधिकारियों को बंधक भी बना लिया है। इस हमले ने पाकिस्तान की आर्मी व सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
क्वेटा-कराची हाईवे पर हमला
नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने मंगोचर में क्वेटा-कराची हाईवे को बंद कर दिया, जिनके बीएलए से जुड़े होने का संदेह है। उन्होंने निजी कारों और यात्री बसों सहित कई वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने मंगोचर बाजार में घुसकर कई सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया है।
आईईडी हमले में मारे गए थे 10 पाकिस्तानी सैनिक
यह हमला बीएलए के हालिया आईईडी हमले के बाद हुआ है, जिसमें 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। पाकिस्तान सरकार ने अभी तक मंगोचर की स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। खबरों के अनुसार सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई के लिए जुट रहे हैं, जिससे शहर पर फिर से नियंत्रण हासिल किया जा सके।

कांग्रेस का डबल बयान: नेपाल के पीएम को शुभकामनाएं, कर्नाटक नीति कोर्ट में
गोवा अग्निकांड में सख्त रुख, लूथरा भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’: पुडुचेरी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक अभियान
केंद्र का बड़ा फैसला: बाजार से 8.2 लाख करोड़ जुटाने की योजना
लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) alarming स्तर पर
आहत मां की मौत ने परिवार और मोहल्ले में मचा दी शोक की लहर
छोटी बच्ची की गला काटकर हत्या, लाश छुपाई गई थी आटे के ड्रम में
ओटी टेबल पर सो गया स्टाफ, महिला के गर्भ से आधा बाहर आया बच्चा
किस जिलों में सबसे ज्यादा ईंधन की डिमांड? रिपोर्ट में खुलासा
गर्भवती महिला को सुरक्षित अस्पताल तक पहुँचाया गया