ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे के लिए किया टीम का एलान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे के लिए अपनी टीम का एलान किया। ऑस्ट्रेलिया के यूके दौरे का आगाज स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज से होगा।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20I सीरीज और पांच मैच की वनडे सीरीज खेलेगी। इस टूर के लिए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कूपर कोनोली समेत कई युवा खिलाड़ियों को पहली बार ऑस्ट्रेलिया से बुलावा आया है। वहीं, पैट कमिंस जैसे सीनियर प्लेयर को आराम दिया गया है।
इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे के लिए Australia की टीम का एलान
दरअसल, स्कॉटलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम की वनडे सीरीज के लिए मिचेल मार्श को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं, मार्श को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20I सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श पर काफी वर्कलोड है।
पैट कमिंस को आराम इसलिए दिया गया है, ताकि वह भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज के लिए फ्रेश रहे। वनडे विश्व कप विजेता कप्तान ने ऑस्ट्रेलियाई टी20 विश्व कप की जर्नी में अहम योगदान दिया।
इसके अलावा जैक फ्रेजर को भी ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर के लिए पहली बार स्क्वाड में जगह दी। दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था और इसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप में कंगारू टीम ने अपने साथ रिजर्व प्लेयर के तौर पर शामिल किया।
ऑस्ट्रेलिया टी20 स्क्वाड इस प्रकार-
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्लेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जैक फ्रेसर मैकगर्क, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा ।
ऑस्ट्रेलिया वनडे स्क्वाड इस प्रकार-
मिचेल मार्श (कप्तान),सीन एबोट, एलेक्स कारी, नाथन एलिस, जैक फ्रेसर मैकगर्क, आरोन हार्डी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा ।

चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
ट्रंप-मोदी टेलीफोन वार्ता: ईरान युद्ध और होर्मुज खाड़ी पर हुई बातचीत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए
बाल संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री शर्मा बने पैसेंजर
भारत-अमेरिका रिश्तों पर कोल्बी बोले- साझा हित हैं आधार, जयशंकर की सराहना
भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व में सांदीपनि आश्रम का योगदान महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई