अरविंद केजरीवाल को जेल में डराने की कोशिश
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर बड़ दावा किया है। संदीप पाठक ने कहा कि 3 जून से लेकर 7 जुलाई तक जेल में सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल 34 बार 50 के नीचे गया है। यह बेहद ही चिंताजनक है। उनकी बिगड़ती तबीयत को लेकर लाखों-करोड़ों लोग परेशान हैं, लेकिन बीजेपी और उपराज्यपाल इस बात को नहीं समझ रहे हैं। संदीप पाठक ने कहा बीजेपी के एलजी से मैं बेहद ही सम्मानपूर्वक कहना चाहूंगा कि आपको इस विषय का कोई ज्ञान नहीं है, इसके बावजूद आप लगातार गलत बयानबाजी कर रहे हैं। एलजी से पूछना चाहूंगा कि आपको इस विषय के बारे में थोड़ी भी जानकारी है? अगर नहीं है तो आप अपने संवैधनिक पद की गरिमा मत गिराइए। आप सांसद ने आगे कहा कि कहा कि स्पेशल पीएमएलए कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत दी है। आपको बता दूं कि पीएमएलए के मामले में ऐसे ही जमानत नहीं मिलती है। इसमें जब यह साफ हो जाता है कि आरोपी के खिलाफ कोई गड़बड़ियां नहीं पाई गई हैं, तब जमानत दी जाती है। जब यह साफ हो गया कि अब ईडी से जमानत मिलने वाली है, तब अरविंद केजरीवाल को सीबीआई से साजिशन गिरफ्तार करवा लिया गया। संदीप पाठक ने कहा कि इसे देखकर लगता है कि इन जांच एजेंसियों का लक्ष्य न्याय दिलाना नहीं बल्कि प्रताड़ित करना है। अरविंद केजरीवाल राजनीतिक बंदी हैं। तानाशाह उन्हें जेल में बंद करके नुकसान पहुंचाना चाह रहा है। अरविंद केजरीवाल राजनीतिक बंदी हैं और उन्हें जेल में डराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वह न ही डरेंगे और न ही झुकेंगे। आज सवाल केवल आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का नहीं बल्कि देश का है। आज तानाशाह की तानाशाही रोककर देश को बचाने का सवाल है। इस तानाशाही को रोकने और देश बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के सभी दल 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर जुटेंगे।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
राजद सुप्रीमो का पलटवार, कहा- सच अदालत में आएगा सामने
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट