अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली HC में दायर की नई याचिका
आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट में एक नई याचिका दायर की है। इस याचिका में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली हाईकोर्ट से अपने खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने की मांग की है।
अब तक 9 समन जारी कर चुकी है ED
ताजा जानकारी मुताबिक, इस मामले में न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की अगुवाई वाली खंडपीठ आज सुबह सुनवाई करेगी। देखना होगा कि आज कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर पूछताछ के लिए पेश होने से राहत मिलेगी या नहीं।
मालूम हो कि आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब तक दिल्ली सीएम को 9 समन जारी कर चुकी है, लेकिन केजरीवाल ने अभी तक ईडी के सभी समन को नजरअंदाज किया है।
इससे पहले बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में उनके मामले की सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल के वकीलों ने कहा कि उन्हें आशंका है कि ईडी उन्हें (दिल्ली सीएम) गिरफ्तार कर लेगी और अगर उन्हें सुरक्षा दी जाती है तो वह ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने के लिए तैयार हैं।
केजरीवाल कानून का निरादर कर रहे- बीजेपी नेता हरीश खुराना
बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के समन और कानून का निरादर कर रहे हैं। वह ईडी से क्यों भाग रहे हैं? दिल्ली सीएम को किस चीज की प्रोटेक्शन चाहिए। क्या आप कानून से ऊपर हैं। अगर आप ईडी के सवालों का जवाब देने चले जाएंगे तो कानून का सम्मान होगा। आपको कानून का सम्मान करना चाहिए न कि लाखों रुपये खर्च कर कानून का निरादर करना चाहिए।
फैसले का इंतजार नहीं कर रही है ईडी- AAP
उल्लेखनीय है कि आप नेता व दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा था कि ईडी अदालत के फैसले का इंतजार नहीं कर रही है और आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेज रही है। आतिशी ने कहा था कि ईडी कई समन भेज रही है। केजरीवाल द्वारा भेजे गए समन के जवाब में उनकी वैधता पर सवाल नहीं उठाया गया है।
ईडी ने हाईकोर्ट में केजरीवाल के आवेदन का विरोध किया है। आतिशी ने कहा था कि हम इन समन की वैधता के बारे में पूछ रहे हैं। ईडी ने अब तक जवाब नहीं दिया है। ईडी केजरीवाल के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में गई थी। फिर भी वह अदालत के फैसले का इंतजार नहीं कर रही है।
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?