खेत में गिरा आर्मी का एयरक्राफ्ट, पायलट सुरक्षित
गया। बगदाहा के कंचनपुर गांव में एक बार फिर आर्मी का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान गिर गया हालांकि इस पर सवार रहे दो ट्रेनिंग पायलटों को मामूली रूप से चोटें आई हैं। बताया जाता है कि जो एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है उसमें आर्मी का एक लेडीज और एक जेंट्स पायलट सवार थे। ट्रेनिंग के दौरान इस एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आई जिसके कारण बोधगया के बागदाहा के समीप कंचनपुर के खेत में गिर गया।
जानकारी के अनुसार एयरक्राफ्ट के पंखे में खराबी आई थी और अचानक पंखा चलना बंद कर दिया, जिस कारण एयरक्राफ्ट खेत में जा गिरा। दोनों ट्रेनिंग पायलट सुरक्षित हैं। आर्मी के जवान इस घटना के बाद पहुंचे और एयरक्राफ्ट को अपने साथ ले गए। बता दें कि गया में ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी है जहां एयरक्राफ्ट से जुड़ी ट्रेनिंग आर्मी के जवानों को दी जाती है। इससे पहले भी वर्ष 2022 में भी ट्रेनिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण एक एयरक्राफ्ट खेत में गिर गया था। एयरक्राफ्ट को गिरने के बाद स्थानीय लोग खेत की और दौड़ पड़े। वहीं स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जहां बच्चे बूढ़े महिलाएं एयरक्राफ्ट को देखने के लिए भारी संख्या में जुट गए। बच्चे भी एयरक्राफ्ट में बैठकर फोटो खिंचवाते नजर आए।
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?