शराब घोटाले में घिरी आप को एक और झटका मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली । राजकुमार आनंद का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा बड़ा झटका माना जा रहा है। वह पटेल नगर से विधायक हैं। इस्तीफे के बाद राजकुमार आनंद ने कहा कि आज बहुत व्यथित हूं, राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। दिल्ली के शराब घोटाले में फंसी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब दिल्ली सरकार में मंत्री राज कुमार आनंद ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह दिल्ली में समाज कल्याण मंत्रालय संभालते थे। हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ईडी की रेड पड़ी थी। राजकुमार आनंद का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा बड़ा झटका माना जा रहा है। वह पटेल नगर से विधायक हैं।इस्तीफे के बाद राजकुमार आनंद ने कहा कि आज बहुत व्यथित हूं, राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। आम आदमी पार्टी पर बहुत बड़ा आरोप लगा है। इसीलिए मैं इस पार्टी, सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। राजकुमार आनंद ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है। मैं भ्रष्ट लोगों के साथ काम नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वो डॉ। अंबेडकर की वजह से हूं। मैं विधायक और मंत्री बना वह सोसायटी को पे बैक करने के लिए बना। जो दलितों की चिंता करने से पीछे हटे मैं वहां नहीं रह सकता। राजकुमार आनंद ने इस्तीफे का ऐलान करने से एक घंटे पहले ही राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में संजय सिंह तिहाड़ जेल प्रशासन पर केंद्र सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रोफाइल पर भी अभी तक अरविंद केजरीवाल की फोटो लगा रखी है। राजकुमार आनंद पिछले दिनों तब चर्चा में आए थे जब ईडी की टीम ने उनके घर पर छापा मारा था। राज कुमार आनंद के घर ईडी ने तकरीबन 23 घंटे तक छापेमारी की थी। हालांकि बताया ये जा रहा है कि वह छापामार कार्रवाई शराब घोटाले के संबंध में नहीं थी। राजकुमार आनंद के घर ईडी ने किस मामले को लेकर छापा मारा था, फिलहाल ये साफ नहीं है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा