दिल्ली पुलिस के एक्शन पर अलका लांबा ने केंद्र पर साधा निशाना
नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण अधिनियम के तहत जल्द से जल्द महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए सोमवार से नारी न्याय आंदोलन की शुरुआत की है। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में यह आंदोलन महिला आरक्षण अधिनियम को लागू कराने तक जारी रहेगा। इसको लेकर अलका लांबा ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने एक्स पर एक वीडियो सभी से साझा करते हुए कहा ये तस्वीर और बर्बरता के दृश्य कल के नारी न्याय आंदोलन से डरी महिला विरोधी सरकार के दमन की निशानी है। जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने जो बर्बरता की, वो बताता है कि बीजेपी महिलाओं का कितना सम्मान करती है? कांग्रेस नेता अलका लांबा ने आगे कहा कि पुलिस के इस एक्शन से मेरी बहनें घायल जरूर हुई हैं, लेकिन नारी को न्याय दिलाने का उनका हौसला और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर से शुरू हुआ यह अभियान हर राज्य, जिले, शहरों से गांव तक पहुंचेगा। महिला कांग्रेस की यह मुहिम तब तक जारी रहेगा, जब तक आधी आबादी की मांग पूरी नहीं हो जाती। महिला कांग्रेस नेता शिल्पी अरोड़ा ने कहा सोमवार को जब जंतर मंतर पर पार्टी के कार्यकर्ता शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। उसी समय महिला पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को बस में ठूस दिया। मेरे भी कपड़े फाड़ दिए। हमें बिना पानी के कई घंटे तक बस में रखा गया।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
राजद सुप्रीमो का पलटवार, कहा- सच अदालत में आएगा सामने
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट