मैच हारने के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा......
आईपीएल 2024 के 49वें में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के गढ़ में 7 विकेट से मात दी। हार के बाद रुतुराज गाकवाड़ ने कहा कि हम 50 से 60 रन कम बना पाए। वहीं, टॉस हारने पर कहा कि अभ्यास के दौरान टॉस जीत जाता हूं, लेकिन मैच दौरान हार जाता हूं।
मैच के बाद रुतुराज ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो 50-60 रन कम रह गए। जब हम पहले बल्लेबाजी कर रहे थे तो पिच अच्छी नहीं थी, साथ ही ओस भी थी। ओस में खेलना बहुत कठिन होता है। यह ऐसी चीजें हैं जिसे हम नियंत्रित नहीं कर सकते। हम पहली पारी में थोड़ी बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं। पिछले 2 मैच में 200-210 का स्कोर हासिल करने की पूरी कोशिश की।
'ज्यादा कुछ नहीं कह सकते'
टॉस और प्रमुख गेंदबाजों की अनुपस्थिति पर कहा, मैंने बहुत अभ्यास किया है। मैं अभ्यास में जीत रहा हूं, लेकिन मैच में नहीं जीत रहा हूं। क्या करें। मैं वास्तव में टॉस के समय दबाव में हूं, खेल के समय नहीं। ऐसे चरण आते हैं जब आप विकेट हासिल करना चाहते हैं, और आपके पास केवल दो गेंदबाज होते हैं, इसके अलावा ओस के कारण स्पिनरों का सवाल ही नहीं उठता। ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।
7 विकेट से मिली हार
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रुतुराज के 62 रन की बदौलत टीम ने 162 रन का स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने तीन विकेट खोकर 17.5 ओवर में 163 रन बनाकर मैच जीत लिया। जॉनी बेयरस्टो 46 और राइली रूसो ने 43 रन का योगदान दिया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इतिहास रचा पीएम मोदी ने, सबसे लंबी अवधि तक सत्ता में बने
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी