प्रशासनिक सुधार की पहल, एलजी ने सतर्कता बढ़ाने को कहा
दिल्ली। एलजी तरनजीत सिंह संधू ने हाल ही में दिल्ली फायर सर्विस के कामकाज की समीक्षा की। इस समीक्षा का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को बेहतर बनाना है। इस समीक्षा में आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे के उन्नयन और कर्मियों की क्षमता को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया। एलजी ने दिल्ली फायर सर्विस नियम, 2010 में प्रस्तावित संशोधनों की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने निवासियों, व्यापारियों और कारोबारी वर्ग के साथ व्यापक परामर्श की आवश्यकता पर जोर दिया। यह सुनिश्चित करेगा कि नियामक ढांचा समावेशी, व्यावहारिक और प्रभावी बन सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप, हर नियामक ढांचा ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने वाला होना चाहिए। इससे मजबूत फायर सेफ्टी सुनिश्चित होगी। साथ ही, नागरिकों पर अनावश्यक बोझ भी नहीं पड़ेगा। बढ़ते गर्मी के तापमान को देखते हुए विभाग की समर एक्शन प्लान की भी समीक्षा की गई। एलजी ने इस दौरान सतर्कता बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। नागरिकों को निवारक उपायों, नियामक सुरक्षा और प्रभावी आपातकालीन प्रतिक्रिया के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया गया। इसके लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संसद में हंगामा: हर मिनट ढाई लाख, जनता के करोड़ों स्वाहा!