फेसबुक पर पड़ोसी की फोटो के साथ लिखीं गालियां, फायरिंग 2 घायल
जयपुर । राजस्थान के डीग जिले में फेसबुक पोस्ट पर गलियां लिखने पर शुक्रवार को बवाल हो गया। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में एक महिला समेत दो लोगों को गोली लग गई। इससे दोनों घायल हो गए। फायरिंग की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस दौरान पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रदेश के कामां थाना पुलिस ने बताया कि गत 4 मार्च को नगला कुलवाना गांव के सुब्बा मेव के घर में शादी थी। इस दौरान उनके पड़ोसी के बेटे ने फेसबुक पर सुब्बा मेव की फोटो डालकर गालियां लिख दीं। इसको लेकर 6 मार्च को दोनों पक्षों में कहासुनी, मारपीट और पथराव को लेकर मामला दर्ज करवाया गया। इस दौरान शुक्रवार को एक बार फिर मामला भड़क गया। सुब्बा मेव के परिवार के मुकिन और वाजिब जब खेत से लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में उनकी नूरु से कहासुनी हो गई। घटना के बाद नूरु अपने घर पर आया और परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मुकीन और वाजिब की नूरु से कहासुनी होने के बाद मामला भड़क गया। नूरु ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोपहर 3 बजे दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे। इस दौरान दोनों ही पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग भी की गई। इस घटना में वरसीना और फखरू छर्रे लगने से घायल हो गए।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद